मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के पहले पिंक टॉयलेट का शिलान्यास शनिवार को रामदयालु में मेयर निर्मला साहू ने किया। महिलाओं की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण खास तरीके से होगा। इसके अंदर बच्चों के स्तनपान कराने के साथ ही अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बीते 19 फरवरी को हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिंक टॉयलेट के शिलान्यास की घोषणा की गई थी। मेयर ने कहा कि शहर के अन्य इलाकों में भी पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। सार्वजनिक शौचालय को लेकर भी निगम के स्तर से नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजे गए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय वार्ड संख्या 31 की पार्षद रुपम कुमारी के अलावा सिटी मैनेजर विष्णु प्रभाकर लाल व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.