चतरा, जनवरी 11 -- गिद्धौर प्रतिनिधि गिद्धौर एवं सदर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित रामटुंडा नदी पुल के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धमनिया से पत्थर खाली कर वापस सिमरिया की ओर जा रहा एक हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पुल से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक एवं उपचालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि हाइवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा वाहन जैसे ही रामटुंडा नदी पुल पर पहुंचा, उसी दौरान चालक राजेंद्र यादव को झपकी आ गई। इसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पुल से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल चालक व उपचालक को बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.