गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- गाजियाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट गाजियाबाद ने राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले रामजी लाल को सपा से निष्कासित करने की मांग की है। रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राणा सांगा का अपमान राजपूत समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता। अगर समाजवादी पार्टी ने रामजी लाल को निष्कासित नहीं किया तो देश के सभी राजपूत पार्टी से अपना नाता तोड़ लेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर समरपाल सिंह चौहान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सोमपाल सिंह चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अजय चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली में हमारे गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति को क्षति पहुंचाने वालों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया औ...