हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई, संवाददाता। रामलीला मेला कमेटी द्वारा 'जय श्रीराम' के जयघोष के साथ भव्य श्रीराम बारात एवं शोभा यात्रा बुधवार को निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह भगवान श्रीराम की बारात का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि इस मंगल अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और अन्य प्रतीक स्वरूपों के पूजन-अर्चन का सौभाग्य प्राप्त होना अत्यंत शुभ है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग और आदर्श का मार्ग दिखाता है। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। आयोजक रामप्रकाश शुक्ला, नगर पालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.