भागलपुर, फरवरी 9 -- रामजानीपुर पंचायत टूर्नामेंट के छठे दिन खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रामजानीपुर पंचायत की टीम ने लालापुर अंतिचक की टीम को पांच विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच में लालापुर अंतिचक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामजानीपुर पंचायत की टीम ने आक्रामक और सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए 9.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए रवि यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मात्र 22 गेंदों में 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच में दीपक यादव और रंजन ने निर्णायक की भूमिका निभाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.