मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के कस्बा गांव स्थित रामजानकी मठ में खुदाई के दौरान मंगलवार को अष्टधातु की एक मूर्ति मिली। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। उनके बीच कई तरह की चर्चाएं होने लगी। बाद में मूर्ति को मठ में रखकर उसकी पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई। कस्बा गांव स्थित करीब 200 साल पुराने रामजानकी मठ का पिछले एक साल से जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। मठ के सेवइत और वार्ड सदस्य बिन्दा साह ने बताया कि मठ की राशि और स्थानीय लोगों की मदद से कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को मुख्य मंदिर को तोड़ने के लिए मजदूर काम पर लगे थे। कुदाल से करीब पांच फीट की खुदाई करने पर जमीन में दबी अष्टधातु की मूर्ति बरामद हुई। स्थानीय मुखिया प्रियंका कुमारी के पति पंकज किशोर पप्पू ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.