मऊ, जनवरी 5 -- सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरयू तट स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में आगामी 19 जनवरी से श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 27 जनवरी को पूर्णाहुति होगी। आयोजक मंडल के अरविंद कुमार राय बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। आयोजन की सफलता के लिए रामवेलास चौबे, सुमंत कुमार, मृत्युंजय उपाध्याय, अनिल राय, पीयूष राय्, पुजारी संतोष चौबे सहित अन्य लोग श्रद्धालुओं से महायज्ञ में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.