नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। डीयू के रामजस कॉलेज ने रामजस कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित की गई ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के कारण लगभग एक दर्जन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। कॉलेज की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 8 नवंबर को स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आयोजित फ्रेशर्स वेलकम प्रोग्राम में शिक्षकों को ड्यूटी रोस्टर के तहत पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन स्टूडेंट्स यूनियन के संयोजक ने रिपोर्ट किया कि कुछ शिक्षक निर्धारित ड्यूटी के दौरान उपस्थित नहीं थे। कॉलेज प्रशासन ने संबंधित शिक्षकों से कहा है कि वे अपनी अनुपस्थिति के बारे में जल्द से जल्द स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.