औरैया, जनवरी 31 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के गांव नगरिया स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीरामकथा के तीसरे दिन रामजन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। कथा वाचक अंकुर शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु राम का अवतार असुरों और पापियों के विनाश के साथ-साथ धर्म और मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने बाल्यावस्था में ही अधर्म के नाश का कार्य प्रारंभ कर दिया था। कथा के दौरान प्रभु के मानव रूप में अवतरण के पांच प्रमुख कारणों पर भी प्रकाश डाला गया। जैसे ही रामजन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने रामजन्म को उत्सव के ...