फिरोजाबाद, मार्च 31 -- वैदिक संस्कार जागरण मंच द्वारा रविवार को माता प्रसाद कलावती देवी स्कूल में श्रीरामचरित मानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 204 छात्रों ने प्रतिभाग किया। वैदेही भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मूल्यांकन के बाद सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 11 छात्रों को मौखिक परीक्षा के लिए चयनित किए गए। मौखिक परीक्षा के बाद घोषित परिणाम में वैदेही भारद्वाज पहले, कुनाल कश्यप ने दूसरा और कोमल राठौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंच के निदेशक पीके शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई थी। इसमें जिले भर के 1200 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.