मथुरा, फरवरी 6 -- तालाबशाही स्थित हनुमान मंदिर के 17वें पाटोत्सव पर बृहस्पतिवार को शुरू हुए अखण्ड रामचरित मानस के पाठ का समापन शुक्रवार को हो गया। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी व विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया। मुख्य यजमानों से पूजा-अर्चना करवाकर ज्योत जलाई गई। भजन संध्या के दौरान श्रीराम कृष्ण सर्कीतन मंडल के कलाकारों ने राज तिलक की हो गई तैयारी, आजाओ बजरंगी दरबार में, बहुत देर कर दी भगवन आते-आते भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। शनिवार को हनुमान जी के भव्य फूल बंगले के दर्शन और सांय को महाआरती की जायेगी। साथ ही सुबह से ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। राजेंद्र पालीवाल, देवेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, विपुल पालीवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...