महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट परिसर के न्यायिक भवन स्थापना दिवस 17 फरवरी को बार एसोसिएशन द्वारा न्याय भवन स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन द्वारा रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इसकी पूर्णाहुति में मुख्य अतिथि जिला जज अरविन्द मलिक, न्यायिक अधिकारी अखिलेश पाठक, पीसी कुशवाहा, संजय मिश्र, मुकेश यादव, आसिफ नवाज, दीपक सिंह, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के सहयोग व सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। मानस पाठ में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, हमीदुल्लाह खान, धर्मेंद्र त्रिपाठी, घनश्याम तिवारी रिंकू, सुनीता जायसवाल, पूजा दुबे, सत्य प्रकाश सिंह, अभिषेक यादव, आशुतोष पांडेय प्रिंस, अरुण वर्मा, अभि...