सहरसा, मार्च 19 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। भगवती स्थान पुरीख के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय देवी भागवत सह रामकथा यज्ञ में प्रवचन सुनने के लिये भक्तों की भीड़ जुटी रहती है। चित्रकूट से आये कथावाचक निशी सिंह चौहान ने कहा कि रामचरित मानस के कथा श्रवण करने से मानव को चारित्रिक, मानसिक, धार्मिक एवं शांतिमय जीवन जीने की सीख देती है। रामचरित मानस एक ऐसी धर्म ग्रंथ है जिससे मनुष्य को किस प्रकार से जीवन जीना चाहिये वो बताती है। जाति धर्म, ऊंच नीच के भेदभाव को अलग रखकर मानव सेवा को ही सच्ची सेवा मानी गई है। इस ग्रंथ का सेवन करने से मनुष्य को मानव जीवन से मुक्ति मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.