जामताड़ा, फरवरी 12 -- रामचरितमानस महायज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के करमदहा स्थित दुखिया महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। महायज्ञ को लेकर प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर वहां स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ दुखिया बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं शाम होते ही यज्ञ स्थल पर प्रवचन सुनने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रवचनों में रामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति और आदर्श जीवन की सीख दी जा रही है। श्रोता श्रद्धा भाव से प्रवचन का रसपान कर रहे हैं। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन क...