पाकुड़, फरवरी 18 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के लेटबाड़ी बलरामपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय रामचरितमानस कथा कार्यक्रम के आठवें दिन मंगलवार को प्रभु श्रीराम के वनवास का अत्यंत भावुक एवं मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। यह कथा वाचन कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। उनके ओजस्वी प्रवचन और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए। कथा में बताया गया कि माता कैकेई ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगते हुए भरत को अयोध्या का राजा बनाने तथा श्रीराम को 14 वर्षों के लिए वनवास भेजने की मांग रखी। यह सुनकर राजा दशरथ अत्यंत दुखी होकर व्याकुल हो उठे। वहीं प्रभु श्रीराम ने पिता की आज्ञा को सर्वोपरि मानते हुए बिना किसी विरोध के वनगमन स्वीकार कर लिया। जैसे ही मंच पर वनवास का दृश्य प्रस्तुत किया गया, श्रद्धालुओं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.