शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- शाहजहांपुर के हरदोई रोड स्थित रामचंद्र मिशन आश्रम में स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने की खुशी में भव्य स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। अनुमान है कि इस दौरान देश-विदेश से हजारों अनुयायी आश्रम पहुंचेंगे और श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल का अनुभव करेंगे। आधुनिक ध्यान केंद्र और 'सहज मार्ग' के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित यह आश्रम, अपने 50 वर्षों की यात्रा में 164 देशों में फैल चुकी आस्था की जड़ों का प्रतीक बन चुका है। संस्थापक रामचंद्र महाराज ने अपने गुरु समर्थ महात्मा श्री रामचंद्र जी महाराज की याद में आश्रम को 5 फरवरी 1976 को वसंत पंचमी के दिन समर्पित किया था। आश्रम के वर्तमान आध्यात्मिक गुरु और अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल, जिन्हें उनके अनुयायी प्रेम से ''दाजी'' कहते ह...