सासाराम, मई 18 -- सासाराम, नगर संवाददाता। इंडिया गठबंधन की बैठक रविवार को जिला परिसदन सभा कक्ष में की गई। अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से रामचंद्र ठाकुर को इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति का संयोजक चुना गया। साथ ही 12 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन भी किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 2 जून 2025 को कुशवाहा सभा भवन, सासाराम में प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड सचिवों एवं प्रखंड प्रभारियों के साथ विशेष बैठक की जाएगी। बैठक का उद्देश्य प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक समन्वय समिति का विस्तार और संगठन को मजबूत बनाना है। इस अवसर पर विभिन्न घटक दलों के प्रमुख नेता उपस्थित थे। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र पांडेय, वीआईपी जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा, वीआईपी जिला प्रभारी नगीना बिंद, कांग्रेस जिला उपाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.