लातेहार, जनवरी 1 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड की बरवाटोली पंचायत के ग्राम बेतर में रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट ने गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 270 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख मनीष उरांव व जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव मौजूद थे। मौके पर रितेश कुमार तिग्गा, बलसोकरा पंचायत के मुखिया झामको मुंडा, बरवाटोली पंचायत की मुखिया शकुंतला देवी, विधायक प्रतिनिधि राजू उरांव, ग्राम प्रधान चरवा उरांव तथा देवप्रसाद सिंह मौजूद थे। फोटो -4- चंदवा में बेतर में कंबल वितरण करते प्रमुख् व अन्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.