बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- रामचंद्रपुर रैनबसेरा : बड़े हॉल में नहीं लगा है बेड, अधिक यात्री आने पर होगी परेशानी एक ही कमरा में लगाया गया है 8 बेड शहर का सबसे व्यस्त बस पड़ाव है रामचंद्रपुर फोटो : रामचंद्रपुर रैनबसेरा : बिहारशरीफ रामचंद्रपुर रैनबसेरा में बने हॉल में जमीन पर आराम फरमाते यात्री। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। यात्रियों व आम लोगों को रात में ठहरने के लिए रामचंद्रपुर में आधुनिक रैनबसेरा बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन, वहां बड़े हॉल में अब तक बेड नहीं लगाया गया है। एक ही कमरा में आठ बेड लगाए गए हैं। अभी अधिक ठंड नहीं पड़ रही है। इस कारण रोजाना औसतन तीन से चार लोग यहां ठहर रहे हैं। अधिक ठंड पड़ने पर अगर अधिक यात्री आए, तो उन्हें परेशानी होगी। रामचंद्रपुर बस स्टैंड शहर का सबसे व्यस्तम बस पड़ाव है। यहां रोजाना रांची, टाटा, बोकारो, हजारीबाग, गया,...