गोपालगंज, फरवरी 3 -- थावे। थावे पुलिस ने सोमवार की देर शाम रामचंद्रपुर बाजार से 2.4 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी मन्नू महतो के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...