गोपालगंज, फरवरी 4 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर पंचायत में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक साथ दो भैंस और एक गाय की चोरी कर ली। घटना के बाद से मवेशी पालकों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार रामचंद्रपुर गांव निवासी जय सिंह की एक भैंस और एक गाय चोरी कर ली गई, जबकि रामचंद्रपुर पंचायत के रामायण राय टोला से एक भैंस अज्ञात चोरों द्वारा ले जाई गई। इस तरह थाना क्षेत्र से कुल दो भैंस और एक गाय की चोरी की पुष्टि हुई है। पीड़ित मवेशी पालकों ने थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...