मऊ, जनवरी 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत रामघाट के पावन तट से हुई, जो बाईपास तिराहे से शहीद चौराहा होते हुए विजय स्तंभ तक पहुंची। इसके पश्चात यात्रा बाजार मार्ग से गुजरते हुए कैलेंडर तिराहे पर जाकर संपन्न हुई। लगभग चार किलोमीटर लंबी इस यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड डा.प्रवीण कुमार मद्धेशिया एवं मोनिका गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। तिरंगा यात्रा में बसपा की पूर्व प्रत्याशी डॉ.धर्म सिंह गौतम, भूपेंद्र शर्मा, अभिनव श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव, अजीत जायसवाल, शालू सिंह, चंद्रभूषण यादव, राजकुमार जायसवाल, लालजी वर्मा पूर्व चेयरमैन...