अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को मेयर प्रशांत सिंघल ने रामघाट रोड से लेकर खेरेश्वर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। नगर निगम के अफसरों को निर्देशित किया कि व्यवस्था में कमियां मिलीं तो अफसर जिम्मेदार होंगे। नगर निगम के जिन सेक्टर अफसर व जोनल अफसर की ड्यूटी लगाई गई है, वह मौके पर दो दिन मुस्तैद रहें। महाशिवरात्रि के दृष्टिगत महापौर अलीगढ़ प्रशान्त सिंघल द्वारा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश नगर निगम के अफसरों को दिए। जीटी रोड, रामघाट रोड तथा खैर रोड स्थित श्री खैरेश्वर धाम मंदिर परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं गतिमान पैच वर्क कार्य का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए कि मार्गों पर...