अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रामघाट रोड पर सड़क निर्माण का काम लोगों के लिए सिर का दर्द बनता जा रहा है। मंगलवार को करीब चार घंटे लगे जाम ने हालत खराब कर दी। हालात ये थे स्कूली बच्चे ई-रिक्शा से उतर कर पैदल जाते दिखे। इसी तरह कई लोगों ने ऑटो में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करने से अच्छा पैदल जाना समझा। जाम की स्थिति सुबह 11:30 बजे से बननी शुरु हो गई। किशनपुर तराहे पर वन वे कर दिया गया है। मैक्स फोर्ट हॉस्पिटल की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक लगी हुई है। उन वाहनों को किशनपुर तिराहे से उल्टी दिशा की ओर निकाला जा रहा है। जबकि क्वार्सी की तरफ से आने वाले वाहन किशनपुर तिराहे से वन वे रूट पर चल रहे हैं। इसके चलते यहां पर वाहनों का दबाव बना हुआ है। दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही स्कूलों की छुट्टी हुई वैसे ही हालात बद से बदतर हो गए। बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.