गोरखपुर, फरवरी 22 -- स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से नगर निगम गोरखपुर ने रविवार को रामघाट राप्ती नदी तट पर नई पहल बढ़ाये हाथ, करें सफाई अभियान के तहत वृहद स्तर पर प्लॉग रनिंग-श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होगा। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के साथ तकरीबन 3 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में साफ सफाई कर समूचे रामघाट की धुलाई कराई गई। इस दौरान सभी ने अपनी नदियों और महानगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, प्रमोद कुमार, अतुल कुमार के साथ पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, रितेश, देवेंद्र कुमार गौड़, धर्मेंद्र सिंह, पवन सिंह, रविंद्र, बिजेंद्र अग्रहरि, अभिषेक शर्मा, विभागाध्यक्ष, जोनल अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई नि...