नैनीताल, जनवरी 29 -- भवाली, संवाददाता। विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को रामगढ़ ब्लॉक के प्यूड़ा गांव में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक कैड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार कार्य कर रही है। विधायक कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता के द्वार पहुंचकर छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपनी जिम्मेदारी का ईमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.