रामगढ़ में राम ने तोड़ा शिव धनुष
नैनीताल, मार्च 27 -- भवाली। रामगढ़ के सतबुंगा में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन जारी है। गुरुवार को तीसरे दिन की रामलीला में श्री राम ने शिव का धनुष तोड़ा। साथ ही सीता विवाह का मंचन किया गया। संचालक गणेश गौड़ ने बताया कि दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक रामलीला मंचन किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से आकर रामलीला देखने की अपील की है। यहां कमेटी अध्यक्ष गंगा सिंह, आनन्द सिंह, जीवन सिंह, राजेन्द्र सिंह, नवीन गौड़ आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.