गोरखपुर, जुलाई 14 -- सिंगल गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रामगढ़झील में देर रात तक रोमांच का आनंद लेने वालों के लिए जल्द ही नई व्यवस्था लागू हो सकती है। जीडीए हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं को देखते हुए विभिन्न गतिविधियों के संचालन के समय में दो घंटे की कटौती की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में ये सभी गतिविधियां रात 11 बजे तक संचालित होती हैं। प्रस्तावित संशोधन के बाद यह समय रात 9 बजे तक सीमित किया जा सकता है। आदेश अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि रामगढ़झील एरिया में संचालित गतिविधियों की टाइमिंग में बदलाव की संभावना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि पयर्टकों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उधर, ताल बाजार के व्यापारियों और फूड कोर्ट संचालकों का मानना है कि ऐसा करने से न केवल उन्हें आर्थिक क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.