कोडरमा, सितम्बर 13 -- कोडरमा। रामगोविंद पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में 1 से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौरव कुमार, उप प्राचार्य सन्तोष कुमार, शिशिर कुमार झा, शाहबाज अंसारी, अशोक कुमार, डॉ. विवेक कुमार, बबलू कुमार, चमन प्रकाश, नितीश कुमार महतो, प्रतिमा कुमारी, मोहम्मद सैयद तशी़र, संजय कुमार पाण्डेय, चाँदनी सिन्हा सहित सभी संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धा और समर्पण के साथ श्रमदान करते हुए संस्थान परिसर, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। इस पहल से न केवल परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया, बल्कि छात्रों और कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.