रामगढ़, अप्रैल 20 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला के दो खिलाड़ी का गतका नेशनल स्कूल गेम के लिए चयन किया गया। चयन कि प्रक्रिया रांची खेलगांव में आयोजित किया गया था। जिसमें 320 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 16 लड़के और 16 लड़कियों का चयन किया गया। जिसमें रामगढ़ जिला से सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल गोला एवं आनन्दा कॉलेज के भगीरथ प्रजापति का चयन किया गया है। इनके प्रशिक्षिक संजय कुमार रजवार ने कड़ी मेहनत कर दोनो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया था। जिसके उपरांत इनका चयन नेशनल गेम के लिए हुआ। इस गेम का आयोजन 22 से 26 अप्रैल तक दिल्ली में होगा। इनके चयन पर झामुमो जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू, नरेश हांसदा, कराटे कोच कपूर करमाली, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार महतो ने जीत की शुभकामनाएं दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.