रामगढ़, अक्टूबर 29 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। शहर में इस वर्ष जगद्धात्री पूजा का 48 वां वर्ष श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाने की तैयारी है। परंपरा के अनुसार इस बार पूजा 30 अक्टूबर गुरुवार को होगी। जिसमें सप्तमी, अष्टमी और नवमी की पूजा एक ही दिन संपन्न की जाएगी। पूजा आरती के साथ अखंड चंडी पाठ का आयोजन होगा। प्रारंभिक काल से ही पुरोहित शंकर गुरु अंखंड चंडी पाठ करते है। पाठ सुनने दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते है। 31 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया जाएगा। इस वर्ष जगद्धात्री पूजा समिति में राहुल मजूमदार, विक्रम सिंह, भीमा, कौशिक सिंह, परितोष सिंह, विवेक गोस्वामी, युधिष्ठिर सिंह और सुमित सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति सदस्य आशुतोष सिंह ने बताया कि यह परंपरा 22 नवंबर 1978 को प्रारंभ हुई। प्रारंभिक वर्षों में यह पूजा स्व. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.