रामगढ़, अक्टूबर 10 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद तीर्थ दर्शन महा अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रामगढ़ के वार्ड नंबर दो से 65 तीर्थयात्रियों का जत्था तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा बुजुर्गों के सम्मान और उनकी आस्था को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। जिसके तहत उन्हें काशी विश्वनाथ, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल जैसे पवित्र स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, कैंट मंडल सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह ने संयुक्त रुप से 65 तीर्थयात्रियों को गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ पूरे उत्साह से विदा किया। इससे पूर्व वार्ड नंबर 2 के पुरनी मंडप स्थित मंदिर में सभी लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान भगवा पताका लहरा कर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.