रामगढ़, जनवरी 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी व जिप सदस्य रेखा सोरेन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा स्थित आहर नाला में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। स्थानीय कई गांवों के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इस नाले पर डीएमएफटी मद से पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इस पुल के निर्माण से नेमरा, रौ-रौ, नर्सिंहडीह व आसपास के कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि हम हमेशा विकास की राजनीति की है। मेरे कार्यकाल में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रही हूं। उन्होंने कहा कि इस पुल का निर्माण होने से इस क्षेत्र के दर्जनों गांव सीधे तौर पर सीएम के पैतृक गांव से जुड़ जाएंगे।...