रामगढ़, दिसम्बर 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सरगडीह पंचायत सचिवालय से स्वर्ण रेखा नदी तट स्थित श्मशान घाट तक डीएमएफटी मद से 85 लाख 75 हजार से स्वीकृत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसमें जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जयसवाल, जिप सदस्य रेखा सोरेन, मुखिया प्रभाष प्रकाश सिंह, अमित महतो व अन्य उपस्थित थे। इससे पूर्व विधायक व अन्य अतिथियों ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया। विधायक ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करा रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्ष...