रामगढ़, फरवरी 1 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने रविवार को गोला प्रखंड के ऊपरबरगा पंचायत के औंराडीह, संग्रामपुर, सुथरपुर व अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुईं। विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर गांव की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने संग्रामपुर से सुथरपुर व औंराडीह तक की जर्जर सड़कों को मरम्मत करवाने, पेयजल व सिंचाई की समुचित व्यवस्था करने, हाथियों के उत्पात पर रोक लगाने के लिए ठोस उपाय करने, स्वास्थ्य सुविधा की कमी, अनियमित बिजली, राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने, अबुआ आवास योजना का लाभ देने सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को विस्तार से रखा। वहीं कई महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद भी अब तक उन्हें राशि नहीं मिली। ग्राम...