रामगढ़, जनवरी 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि नववर्ष की आध्यात्मिक शुरुआत के उद्देश्य से रामगढ़ जिले में 8 वां श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। यह भव्य धार्मिक आयोजन मां विध्नेश्वरी दुर्गा मंदिर, सुभाष चौक, रामगढ़ परिसर में संपन्न होगा। महोत्सव का आयोजन रामगढ़ जिला और रामगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल से होगी, जिसमें भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार, रुद्राभिषेक, महाआरती और महाभंडारे जैसे धार्मिक अनुष्ठान शामिल रहेंगे। आयोजन समिति के व्यवस्थापक धनंजय कुमार पुटूस ने बताया कि प्रात: काल भव्य श्रृंगार, रुद्राभिषेक, महाआरती, महाहवन, दोपहर में महाभंडारा और संध्या आरती होगी। उन्होंने रामगढ़ के धार्मिक लोगों से महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.