रामगढ़, अक्टूबर 5 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच, रामगढ़ की बैठक सरना उच्च विधालय कोठार में रविवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता रेवालाल महतो और संचालन ओम प्रकाश महतो ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 18 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को सोहराय चांचइर आर बरदखूंटा का भव्य आयोजन करने का निर्णय हुआ। सोहराय चांचइर आर बरदखूंटा कार्यक्रम जिला मैदान से शुरू होकर रामगढ़ कॉलेज मैदान में जाकर समाप्त होगी। इसमें झारखंड ही नहीं वरन पश्चिम बंगाल और ओडिशा के भी हजारों लोग अपने-अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ 'बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच' के आह्वान पे 'सोहराई चांचइर आर बरदखूंटा' में शामिल होने के लिए रामगढ़ पहुँचेंगे। इस तरह का आयोजन इस बृहद झारखंड में अनूठा और ऐतिहासिक होगा। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.