रामगढ़, जून 21 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। देश में लगातार बढ़ रहे आनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट सहित अन्य साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार सक्रियता दिखा रही है। झारखंड में भी साइबर थानों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उत्तरी छोटा नागपुर क्षेत्र बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गडिदेशी ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के साथ संयुक्त रूप से रामगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ऊपरी तल्ले पर साइबर थाने का विधिवत शुभारंभ किया। साइबर थाने के खुलने से जिले में साइबर अपराधों की जांच में तेजी आने की उम्मीद है। इससे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक के आगमन पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद रामगढ़ पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर मंटू यादव के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साइब...