रामगढ़, दिसम्बर 3 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। नई सराय स्थित ट्रैफिक चेक पोस्ट के पास एंटी क्राइम वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के क्रम में एक ग्लैमर मोटरसाइकिल की डिक्की से एक देसी रिवॉल्वर, चैंबर में लगी एक जिंदा गोली और चांदी जैसा पायल बरामद किया गया। घटना मंगलवार की है। मिली जानकारी के अनुसार पुअनि मनोज कुमार जो वर्तमान में यातायात थाना रामगढ़ में पदस्थापित हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे से आरक्षी नरेश कुमार महतो एवं हवलदार संजय कुमार राय के साथ नई सराय ट्रैफिक चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग एवं विधि-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान दोपहर लगभग 1.30 बजे ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 11एस 4198 को जांच हेतु रोका गया। कागजात जांच के दौरान चालक ने रजिस्ट्रेशन पेपर एवं ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर कहा कि कागज घर से लाकर ...