फिरोजाबाद, दिसम्बर 25 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र के उत्तम नगर सेलई में गुरुवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उत्तम नगर निवासी 26 वर्षीय शिवम कुमार पुत्र नेमीलाल चूड़ी की जुडाई कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसने रात को ग्रह कलह के चलते फांसी लगा ली। जिसकी जानकारी परिजनों को काफी देर बाद हुई। उसे फंदे पर लटका देख परिजन घबरा गए। उन्होंने चीखपुकार की तो मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को उसके बारे में सूचना दी। पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को फंदे से उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसका एक पुत्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...