रामगढ़, दिसम्बर 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। वर्णवाल सेवा समिति, रामगढ़ की ओर से स्थानीय साहू धर्मशाला में महाराज अहिबरन जयंती समारोह भव्य और हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार की देर शाम को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार वर्णवाल ने की। समारोह की शुरुआत महाराज अहिबरन बाबाजी के चरणों में पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि युवा नेता पियुष चौधरी और विशिष्ट अतिथि महेंद्र मोदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखा परीक्षक धुन कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, समीर कुमार, विकास कुमार, छात्र नेता रोहित सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। समिति अध्यक्ष की ओर से अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पियुष चौधरी को फूल माला, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट ...