नैनीताल, अप्रैल 5 -- भवाली। रामगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख सीट अनुसूचित समाज के लिए आरक्षित करने की मांग गति पकड़ रही है। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र प्रेम पथिक के नेतृत्व में शनिवार को लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि रामगढ़ क्षेत्र पंचायत की स्थापना 1962 में हुई। तब से अब तक क्षेत्र पंचायत प्रमुख की सीट चक्रीय क्रमानुसार अनुसूचित जाति समुदाय महिला के लिये 2003 से 2008 तक आरक्षित थी। उसके बाद 16 वर्ष बीत गए हैं। अब नियम के अनुसार प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति समुदाय पुरुष के लिए आरक्षित होनी चाहिए। जिससे समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इस दौरान पूर्व प्रधान राकेश चन्द्र, ऋषभ आर्या, अनिल आर्यन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.