दुमका, अप्रैल 1 -- रामगढ़। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत अमडापहाडी़ , आमपाडा़,कुप्पी सहित अन्य गांवों में मंगलवार को धूमधाम से चैती काली पूजा मनाई गई। बताते चलें कि चैती काली पूजा में मंदिर के पुजारी के द्वारा फूल,फल, पकवान मिष्ठान तथा धूप,अगरबत्ती से देवी की विधिवत पूजा अर्चना किया गया।साथ ही साथ गांवों के लिए सुख, सम्रद्धि व शांति के लिए प्रार्थना किया गया।तथा देवी को अर्पित किया गया, पकवान, मिष्ठान फल आदि का प्रसादी आए हुए सभी भक्तों को वितरित किया गया। ओर अंत में बकरे की बलि देकर पूजा का समापन किया गया। शाम को बकरे की बलि का प्रसादी बनाया गया। एवं सभी ग्रामीणों को वितरित किया गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.