देहरादून, फरवरी 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ में जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी जमीन का सौदा पहले से होने की बात छिपाकर दूसरे पक्ष से नौ लाख की बयाना राशि हड़प ली। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर महिला उन्हें झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर के बेलका माफी निवासी अमन कुमार और राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शिमला बाईपास रोड स्थित रामगढ़ शीशमबाड़ा की निवासी प्रमिला ने अपनी जमीन की डील उनसे एक करोड़ रुपये में की। समझौते के तहत 11 महीने के भीतर रजिस्ट्री होनी थी। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग चेक और नकदी के माध्यम से कुल नौ ...