रामगढ़, जून 19 -- रामगढ़। एक प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कांड संख्या 215/24 के हत्या के अभियुक्त सोनू कुमार और कांड संख्या 321/22 में चोरी के अभियुक्त दीपक रवानी उर्फ दीपक को न्यायालय के समक्ष हाजिर होने के संदर्भ में रामगढ़ व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट और थाना चौक के गांधी जी के प्रतिमा परिसर गेट के समक्ष इश्तहार चिपकाया। दोनों आरोपियों के घर पर रामगढ़ पुलिस ने पूर्व में इश्तिहार चिपकाए था। इसके बाद भी यह दोनों न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को सार्वजनिक जगह पर इश्तिहार चिपकाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.