रामगढ़, जून 30 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाने में दर्ज कांड संख्या 145/25 में अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने धनबाद से गीता देवी पति जय साव को गिरफ्तार किया गया है। रामगढ़ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार गीता देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मालूम हो रांची रोड के एक व्यवसायी से 75 से 80 लाख रुपए की ठगी के मामले में रामगढ़ थाने में कांड दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार गीता देवी के बैंक के खाते में भी ठगी के 4.5 लाख रुपए जमा कराए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.