रामगढ़, अप्रैल 27 -- रामगढ़। एक प्रतिनिधि। कुजू थाना क्षेत्र के चुम्बा निवासी सोनाली गुप्ता उम्र लगभग 23 वर्ष रामगढ़ में रहकर बी फार्मा की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई थी। इस संबंध में उसके पिता ने रामगढ़ थाने में अपनी बेटी के अपहरण किए जाने के संदर्भ में आवेदन दिया था। एक युवती के अपहरण का संवेदनशील मामला संज्ञान में आते ही रामगढ़ पुलिस ने कांड संख्या 110/25 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। शुरुआती जांच में पुलिस को किसी भी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद टेक्निकल टीम का सहयोग लिया गया। लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट्स के साथ कॉल डिटेल्स भी खंगाले गए। इसके बाद युवती के प्रेम प्रसंग की पूरी कहानी सामने आई। दरअसल युवती का मथुरा में रहने वाले हिमांशु शर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने एक साथ घर बसाने का फैसला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.