पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से 5 फरवरी को अपहरण हुए नाबालिग लड़की को मंगलवार को शाहपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि नाबालिक लड़की से पूछताछ की जा रही है। आरोपी अभी भी फरार है जिसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने आवेदन के आलोक में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इससे दबाव में आरोपी ने नाबालिग लड़की को शाहपुर क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नाबालिग के परिजनों के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी नूरे आलम ने नाबालिग लड़की को 5 फरवरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। इसके बाद परिजनों ने रामगढ़ थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया थ...