नैनीताल, जनवरी 5 -- भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के मल्ली सिनौली क्षेत्र अंतर्गत झूली बैंड के आसपास बाघ दिखाई देने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने, अकेले जंगल या सुनसान रास्तों पर न न जाने की सलाह दी। वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों की पुष्टि करने और निगरानी के लिए क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने का आश्वासन दिया। समाजसेवी जगदीश चंद्र जीतू ने बताया कि कैमरे मंगलवार तक संभावित आवाजाही वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे, ताकि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, बच्चों और पशुओं का विशेष ध्यान रखें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.