गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। रामगढ़ झील को प्रदूषण से बचाने की मांग अब आंदोलन का रूप लेती दिख रही है। बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने सामाजिक संगठनों के साथ रामगढ़ ताल के किनारे एक दिवसीय उपवास आयोजित किया। लोगों ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण और सरकार के खिलाफ खुला आक्रोश जताया। विश्व विजय सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि रामगढ़ झील गोरखपुर की पहचान है, लेकिन शासन की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह प्राकृतिक धरोहर दम तोड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संरक्षण छोड़कर झील के नाम पर केवल आयोजन, व्यापार और चमक-दमक को बढ़ावा दे रही है, जबकि नालों और सीवेज का जहरीला पानी लगातार ताल में उड़ेला जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के लगातार दौरों के बावजूद झील के स...